फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फ फाउंडेशन फ्री में मास्क देकर कर रहा है लोगों की मदद

विज्ञापन
जलमाना में घर पर मास्क बनाता सेल्फ फाउंडेशन सदस्य पिन्टू पाल - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
जलमाना। पूरी दुनिया में हड़कंप मचाने वाले कोरोना वायरस को पछाड़ने के लिए सरकारों से लेकर आम आदमी तक सभी एक साथ जंग लड़ रहे हैं। इस महामारी से बचने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें ध्यान रखने वाली हैं जिनमे शारिरिक दूरी, मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करना बेहद जरूरी है। एक ओर जहां मास्क और सैनिटाइजर बाजारों में कम दाम में उपलब्ध करवाए जा रहे हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो खुद मास्क बनाकर जरूरतमंदों को मुफ्त में दे रहे हैं। ऐसे ही एक शख्स हैं पिन्टू पाल। असन्ध कस्बे के गाँव जलमाना में रहने वाले पिन्टू पाल सिलाई का काम करते हैं, लेकिन लॉकडाउन के चलते उनका काम-धंधा बंद है। उन्होंने अपने खाली समय का सदुपयोग करते हुए मास्क बनाने का काम शुरू कर दिया, पिन्टू ने बताया कि फाउंडेशन संचालक राम चौहान से उन्हें मास्क बनाने की प्रेरणा व सामान मिल रहा है अब तक एक हजार मास्क बनाकर विशेष तौर पर उन लोगों में वितरित किए गए है जो मास्क खरीद नही सकते फाउंडेशन ऐसे जरूरतमंद लोगों की हर प्रकार से निशुल्क मदद कर रही है। जिसके चलते मुझे भी क्षेत्र के लोगों की सेवा करने का मौका मिला है। जरूरत पड़ने पर इंसान को इंसान के काम आना चाहिए जिससे जरूरतमंदों की जरूरतें भी पूरी हो जाती है और इंसानियत भी जिंदा रहती है। मास्क वितरण करने में मोती लाल नम्बरदार, सोनू दहिया, राकेश कुमार,विशाल आर्य,संजय भाटिया,दीपक और प्रदीप सहयोग कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें