फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निसिंग में आढ़तियों को बारदाने की कमी से गेहूं के उठान में परेशानी।

विज्ञापन
मंडी में गेहूं की तुलाई करते मजदूर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
निसिंग। निसिंग में जिला प्रशासन के आदेशानुसार 3 खरीद केंद्र व फसल लेकर आने वाले किसानों की संख्या बढ़ा दी गई थी। गेंहू खरीद के पांचवे दिन नई अनाजमंडी में हैफेड व 30 अन्य परचेज सेटरों में डीएफएससी ने गेहूं की खरीद की। मंडी प्रशासन ने गेहूं बेचने आए किसानों की संख्या में बढ़ाते हुए अनाजमंडी में पूरे दिन में 200 किसानों को गेंहू बेचने के लिए बुलाया। आढ़तियों में महीपाल, धर्मबीर, जनक, प्रताप व दिलप्रीत का कहना है कि खरीद ऐजेंसी डीएफएससी के बारदाने की कमी खल रही है। इसके साथ ही गेंहू उठान  को लेकर भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मंडी एसोसिएशन प्रधान सुभाष सिंगला व व्यापार मंडल प्रधान बलबीर राणा का कहना है कि आढ़तियों व किसानों को सीजन के शुरुआत में गेहूं बेचने व खरीदने को लेकर समस्याएं हुई थी, लेकिन मंडी में डीसी व विधायक के दौरे के बाद खरीद कार्य सुचारू रूप से चल रहा है।  वर्जन। इस संबंध में डीएफएससी इंस्पेक्टर समीर का कहना है कि लॉक डाउन के कारण मजदूरों संबंधी समस्या हो रही है। जिससे माल खाली होने में समय लग रहा है। बारदानें की समस्या को शनिवार तक दूर कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में गेहूं लेकर पहुंचे किसानों के ट्रैक्टर ट्रॉली की लगी लाइन। - फोटो : AMAR UJALA
मंडी में गेहूं लेकर पहुंचे किसानों के ट्रैक्टर ट्रॉली की लगी लाइन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें