फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: लंबे अंतराल के बाद जनता के लिए खुलेगा एनडीआरआई का गेट, सुबह 2 घंटे वॉकिंग की अनुमति

Thu, 19 Dec 2024 05:29 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

विधायक जगमोहन आनंद ने बताया कि गेट खोलने के बावजूद पशुपालन से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा न हो, इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस निर्णय में करनाल की जनता और मीडिया का सहयोग अहम रहा है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के दौरान बंद किया गया एनडीआरआई (राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान) का गेट अब आम जनता के लिए फिर से खुलने जा रहा है। कल से यह गेट सुबह के समय दो घंटे के लिए खुला रहेगा, जहां लोग शैर कर सकेंगे।

करनाल विधायक जगमोहन आनंद ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में संक्रमण के खतरे को देखते हुए एनडीआरआई का गेट आम जनता के लिए बंद कर दिया गया था। इस मुद्दे को करनाल प्रशासन, विधायक और विपक्ष के नेताओं ने कई बार उठाया। हाल ही में, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के करनाल दौरे के दौरान इस विषय पर चर्चा हुई, जिसके बाद एनडीआरआई के डायरेक्टर ने गेट खोलने की अनुमति दे दी।

सुबह वॉकिंग के लिए गेट खुला रहेगा

विज्ञापन

अब से आम जनता सुबह 2 घंटे (6 बजे से 8 बजे तक) एनडीआरआई परिसर में वॉकिंग कर सकेगी। हालांकि, इसके लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं। शैर करने आने वाले लोगों को गेट पर टोकन लेना होगा और परिसर से बाहर निकलते समय यह टोकन दिखाना अनिवार्य होगा।

पशुपालन के कार्य में बाधा न आए:
विधायक जगमोहन आनंद ने बताया कि गेट खोलने के बावजूद पशुपालन से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा न हो, इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस निर्णय में करनाल की जनता और मीडिया का सहयोग अहम रहा है।

जनता और प्रशासन के प्रयास का नतीजा:

विज्ञापन

विधायक ने बताया कि इस गेट के बंद रहने से शहर के लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। स्मार्ट सिटी की सड़क के बंद होने और ट्रैफिक डायवर्जन के कारण हादसे भी हुए। जनता की लगातार मांग और प्रशासन की कोशिशों के बाद एनडीआरआई के गेट को जनता के लिए खोलने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें