फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीसी फर्जीवाड़ा : मामले में रिपोर्ट नहीं हुई सार्वजनिक

Sat, 23 Aug 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। एनडीसी में फर्जीवाड़े के आरोपों को लेकर नगर निगम के अफसर जांच को सार्वजनिक करने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

इसको लेकर मेयर सैलजा सचदेवा ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग निदेशक को चिट्ठी लिखी है, जिसमें आंशका जताई जा रही है कि इस मामले में भ्रष्टाचार हुआ है और इसे दबाया जा रहा है। वहीं, यह मामला काफी सुर्खियों में रहा। इस मामले में निगम अधिकारियों ने अभी जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया है।
विज्ञापन

मामले में निगम ने तहसील से भी रिकाॅर्ड लिया था, मगर अभी तक जांच के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। मेयर सैलजा सचदेवा ने जांच करवाने के लिए शिकायत दी थी। इसके बाद यह जांच शुरू हुई थी। इस मामले में जुड़े हुए कर्मचारियों को भी निगम ने नोटिस जारी किए थे। इसके बाद संयुक्त आयुक्त ने जांच की थी। उन्होंने जांच रिपोर्ट निगम के उच्च अधिकारियों को सौंप दी थी। इसके बाद यह रिपोर्ट सामने नहीं आई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें