फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सहयोगी दलों के साथ चुनाव लड़ेगी एनसीपी

Sun, 11 Jun 2023 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का 25 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। झंझाड़ी स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष मराठा वीरेंद्र वर्मा ने ध्वजारोहपण किया। पदाधिकारियों ने एक दूसरे को लड्डू खिलाए। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि एनसीपी, देश में कांग्रेस का मजबूत विकल्प बनकर उभर रही है। आगामी चुनाव में सहयोगी दलों के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ेगी।
स्थापना दिवस पर पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी सुबह ही प्रदेश कार्यालय पहुंचे। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार महात्मा ज्योतिबा फुले, छत्रपति साहू जी महाराज और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन व विचारधारा से प्रभावित हैं। इसलिए वह किसान, मजदूर व दस्तकार के हित चिंतक हैं। एनसीपी भारत को उपभोक्ता देश से उत्पादक देश बनाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीपी शिक्षा, चिकित्सा, बिजली,- पानी फ्री, स्वास्थ्य आपके द्वारा, सरकार आपके द्वार, हर गांव में खेल स्टेडियम व पुस्तकालय, हर जिले में विश्व स्तरीय खेल स्टेडियम, सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, जिलेवार कृषि बागवानी व विश्वविद्यालय की स्थापना, गांव ब्लाक व जिला स्तर पर कृषि उत्पादकों से संबंधित उद्योगों की स्थापना करना, 60 वर्ष के नीचे वाले हर व्यक्ति को 10000 रुपये, 60 वर्ष से ऊपर वाले को 5000 रुपये प्रति महीना देने जैसे मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरेगी। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री एडवोकेट राम कुमार कश्यप, प्रदेश महामंत्री रिशीपाल पांचाल, प्रदेश महामंत्री कृष्ण मराठा, प्रदेश सचिव अशोक शर्मा, प्रदेश सचिव रामकुमार वर्मा, मास्टर रामकुमार, डाक्टर परमाल सिंह, जय प्रकाश, रिशीपाल आदि ने विचार रखे |
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें