फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शिविर में एनसीसी कैडेट को बताए नशे के दुष्प्रभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। इस दौरान शिविर में एनसीबी के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा मुख्य वक्ता रहे। यह कार्यक्रम एनसीसी 14 हरियाणा बटालियन के कमांडिंग अफसर कर्नल जरनैल सिंह के नेतृत्व में करवाया गया और इसकी देखरेख कर्नल जितेंद्र सिंह ने की।
कार्यक्रम में 500 से अधिक कैडेट, एनसीसी प्रशिक्षक और अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया। उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि इस वर्ष सरकार ने योग युक्त और नशा मुक्त का नारा दिया है। यह वर्ष नशा मुक्त हरियाणा को बल दे रहा है। इस वर्ष ही साइकिल यात्रा निकाल कर नशा मुक्त प्रदेश का नारा दिया गया है। उन्होंने कहा कि विधि के अनुसार नशे दो प्रकार के हैं। एक प्रतिबंधित और दूसरा चेतावनी युक्त है। दोनों प्रकार के नशे ही मनुष्य के लिए घातक हैं। प्रतिबंधित नशा व्यक्ति का तन, मन और मस्तिष्क समूल नष्ट कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कैडेट को नशे के विभिन्न दुष्प्रभावों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त हरियाणा अभियान जागरूकता से पूरा किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को दोनों प्रकार के नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कैडेट ने नशा न करने की शपथ ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें