घरौंडा। शिव शक्ति सेवा मंडल की ओर से नई अनाज मंडी में आयोजित सांग में सांगी विष्णु पहलवान ने शुक्रवार को नौरतन सांग का मंचन किया। सांग में मुख्य अतिथि रामकुमार फौजी व विनोद खान रहे। विष्णु पहलवान ने सांग का मंचन करते हुए बताया कि राजा देव दत्त की तीन रानियां होती है। उनकी कोई संतान नहीं होती। कुछ समय बाद ब्राह्मण के वरदान से फूलकंवर को लड़का पैदा होता है। छोटी रानियां उसके बेटे को गंगा में बहा देता है और उससे बताती है कि उसे तोता पैदा हुआ है। रानी यह सुनकर जंगल में अंधे ऋषि की शरण में चली जाती है। जब वह गंगा में बर्तन धोती है तो उसे वहीं बेटा गंगा में मिलता है। वह उसका नाम नौरतन रखती है। उसके माथे पर चिन्ह व पैरों में पदम देख कर वह उसे पहचान लेती है। संवाद