फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लंबित कार्यों पर हुई समीक्षा बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
मूनक। मूनक के विकास कार्याें को लेकर शुक्रावर को खंड कार्यालय में समीक्षा बैठक हुई। इसमें खंड मूनक के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में लंबित कार्यों, प्रकरणों व विभिन्न विभागीय रिपोर्टों की समीक्षा की गई। ग्राम सभा बैठकों की अद्यतन स्थिति, सीएम विंडो के लंबित प्रकरणों में समयबद्ध उत्तर न देने के मामलों, जन संवाद से जुड़े लंबित कार्यों और 500 वर्ग गज से संबंधित मामलों पर चर्चा की गई। खंड अधिकारी उम्मेद सिंह ने निर्देश दिए कि 1 अप्रैल, 2025 से अब तक संचालित सभी योजनाओं का आय-व्यय विवरण शीघ्र प्रस्तुत किया जाए। सूचना का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निपटारे के आदेश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों की जानकारी ली गई और पात्र लोगों को जल्द लाभ देने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही ई-लाइब्रेरी से संबंधित प्रगति रिपोर्ट की भी समीक्षा की गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें