फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नौबहार, धर्म देवी सांग का मंचन

विज्ञापन
नौबहार, धर्म देवी सांग का मंचन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


घरौंडा। शिव शक्ति सेवा मंडल की ओर से आयोजित सांग में बुधवार को सांगी ने नौबहार, धर्म देवी सांग का मंचन किया। अभिनय में कलाकारों ने दिखाया कि राजा जीत सैन और आत्मा देवी के घर बच्चा तो होता है, लेकिन पंडित भविष्यवाणी करते हैं कि यह जल्दी मर जाएगा। इसके लिए इसका विवाह जल्दी करवाना होगा। जीत सैन ऐसा ही करता है, नौबहार की शादी धर्म देवी से होती है, अपने बाल पति को वह जंगलों में ले जाती है, बड़ा होने पर नौबहार अपने घर आ रहा होता है कि रास्ते में उसे सांप काट लेता है।
विज्ञापन

धर्मा देवी डर कर उसे नदी में छोड़ आती है। नदी में तैरता हुआ नौबहार तट पार पहुंच जाता है और वहां उसे एक राजकुमारी बचा लेती है। राजकुमारी उसे चाहने लगती है, लेकिन नौबहार को वहां एक माली की बेटी से प्यार हो जाता है। इत्तेफाक से एक दिन वहां धर्मा देवी भी पहुंच जाती है। यहीं से कहानी दिलचस्प होती है, तीन रानियों के किरदार सामने आते हैं और तीनों में नौबहार को पाने की इच्छा तीव्र हो जाती है। अंत में नौबहार माली की बेटी से ही स्वयंवर रचाता है। सांग में नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला, राजपाल कैमला, राम कुमार दहिया गुढ़ा व प्रमोद पांचाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस अवसर पर कुलदीप कैमला,राज सिंगला, दीपक शर्मा, पुष्कर टक्कर देवेंद्र धीमान, शुभम शर्मा, हरी राम बड़ोंता,विनोद गोयल बंटी शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें