फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल शूटिंग में करनाल का अर्जुन बना चैंपियन

Fri, 18 Dec 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
जयपुर में हुई शूटिंग नेशनल चैंपियनशिप में करनाल के अर्जुन मान (18) ने गोल्ड पर निशाना साधा। जूनियर वर्ग में जूनियर स्कीट कैटेगरी में अर्जुन मान ने अनंतजीत नरुका को हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया। उधर, हरियाणा के छोरे की धाक से करनाल के खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। बता दें कि जयपुर में 14 से 16 दिसंबर तक जयपुर 59वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप हुई।
विज्ञापन


अर्जुन हरियाणा शूटिंग टीम के मेंबर के तौर पर हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर रहा था। अपने सभी राउंड में अर्जुन ने प्रतिद्वंदियों से अच्छे निशाने साधे। जूनियर वर्ग में उसने राजस्थान के अनंतजीत नरूका और अंगद बाजवा को करारी शिकस्त देते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि नेशनल राइफल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवराज रनिंद्र सिंह रहे। अर्जुन को मुख्य अतिथि ने मेडल के साथ सम्मानित किया।

सीनियर के गोल्ड मेडलिस्ट को पछाड़ा अर्जुन ने
जूनियन वर्ग के चैंपियन अर्जुन मान ने सीनियर वर्ग के मेडलिस्ट को पछाड़ा। जूनियर वर्ग में अनंतजीत नरूका (राजस्थान) अर्जुन से हार गए, जबकि सीयिनर वर्ग में अनंतजीत गोल्ड मेडलिस्ट रहे। इसी प्रकार अंगद बाजवा सीनियर वर्ग में सिल्वर पदक जीता।
विज्ञापन

 
वर्ल्ड चैंपिनयशिप और ओलंपिक पर निशाना
अमर उजाला से बातचीत में अर्जुन मान ने बताया कि फिलहाल वह हंसराज दिल्ली कॉलेज में बीकाम आनर्स में प्रथम वर्ष का छात्र है। बचपन से ही उसे निशानेबाजी का शौक था, लेकिन बाद में मैंने शूटिंग को अपना लिया। अब उसका निशाना अगले साल जर्मनी में होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप पर है। उसका सपना है कि वह ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड जीते। इसके लिए वह रोजाना प्रेक्टिस कर रहा है।
बेटे पर है मान : रणदीप
कुंजपुरा रोड स्थित हवाई पट्टी के सामने रहने वाले अर्जुन के पिता रणदीप सिंह मान ने बताया कि खेलों के प्रति अर्जुन का शुरू से ही लगाव है। अर्जुन के दादा चौधरी सुरजीत सिंह मान का सपना था कि अर्जुन खेलों में नाम कमाए। करनाल और प्रदेश के लोगों की दुआओं का ही असर है कि आज अर्जुन देश में छाया है। उन्होंने बताया कि शूटिंग के लिए अर्जुन दो साल से दिल्ली की एक एकेडमी में कोचिंग ले रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें