फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: राष्ट्रीय लोक अदालत आज, 15 हजार से अधिक मुकदमे निस्तारित होंगे

Sat, 13 Sep 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिला न्यायालय परिसर में 13 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पारिवारिक मामले, ट्रैफिक चालान और क्रिमिनल सहित करीब 15681 मुकदमों का निस्तारण होगा। एडीआर केंद्र में इन मुकदमों का पंजीकरण किया जा चुका है। वर्ष में चार बार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है, जिसमें लंबित मुकदमों में समझौता कर राहत प्राप्त होती है।
लोक अदालत में कुल छह बेंच लगाई जाएगी। उपमंडल स्तर पर इंद्री, घराैंडा और असंध में एक-एक बेंच लगेगी। अदालत के विभिन्न जजों की बेंच लगेगी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रवीण कुमार, डॉ. सविता कुमारी, रामअवतार पारीक, सुधीर कुमार, राकेश कुमार, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) विनीत कौर सौखी, जज अमृतबीर कौर, जज उदय प्रताप, जज गौरांग शर्मा मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

जिला न्यायिक मुख्य दंडाधिकारी ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से लंबित मुकदमों का निस्तारण कराया जा सकता है। समझौते से मुकदमे का निस्ताण होने से दोनों पक्षों को राहत मिलती है।
सुबह 10 बजे शुरू होगी सुनवाई
मामलों की सुनवाई सुबह 10 बजे न्याय परिसर में शुरू हो जाएगी। सभी पक्ष समझौते के लिए समय से पहुंचें। किसी भी तरह की मदद के लिए कोर्ट परिसर के प्रवेश द्वार पर बनाए गए हेल्प डेस्क से जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन

13 दिसंबर को भी लगेगी अदालत
- डाॅ. इरम हसन ने बताया कि लोक अदालत से कुछ दिन पहले ही कोर्ट में आवेदन कर देना चाहिए ताकि मामला अदालत में दर्ज हो सके। जो लोग लोक अदालत वाले दिन ही पंजीकरण करवाते हैं वे कहीं न कहीं निपटारे की प्रक्रिया से वंचित रह जाते है। वंचित लोग 13 दिसंबर को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का इंतजार कर सकते हैं।


-अब तक पंजीकृत मुकदमे
क्रिमिनल कंपाउंडेबल केस- 10,367
पीएलए मामले- 1800

राजस्व मामले - 724

यूसीआर, कैंसिलेशन मामले- 442

सिविल मामले- 161

समरी मामले-238

लेबर मामले- 17

पारिवारिक मामले-136

एमएसीटी मामले-34

बैंकिग मामले- 14

अन्य मामले-1556

138 अधिनियम मामले-192
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें