फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत : 31,019 में 15891 मामलों का किया निपटारा

विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में जेएमआईसी श्रेया बंसल की कोर्ट में मौजूद न्याय​धिकारी व ​शिकायतकर्ता। सं
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान 31,019 मामले सुनवाई के लिए रखे गए। इनमें से 15,891 मुकदमों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। निपटान की गई कुल राशि 3.35 करोड़ रुपये रही, जिससे सरकारी खजाने और शिकायतकर्ताओं को बड़ी राहत मिली। लोक अदालत के लिए अंबाला सिटी और नारायणगढ़ में कुछ छह बैंचों का गठन किया गया था।
विज्ञापन

लोक अदालत में न केवल दीवानी बल्कि फौजदारी और बैंक रिकवरी से जुड़े मामलों का भी समाधान किया गया। सबसे ज्यादा भीड़ ट्रैफिक चालानों को भुगतने वालों की रही। कुल 19,723 चालानों में से 9,709 का निपटारा हुआ और करीब 2.27 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया। बैंक ऋण से जुड़े 1,041 मामले निपटाए गए, जिसमें 10.87 लाख रुपये की राशि पर समझौता हुआ। सड़क हादसों के 20 दावों का निपटारा कर पीड़ितों को 92.05 लाख रुपये का मुआवजा दिलाया गया। राजस्व विभाग से जुड़े 2,917 मामले एक ही दिन में सुलझा लिए गए। चेक बाउंस के तहत 444 लंबित मामलों को आपसी सहमति से खत्म किया गया।
नारायणगढ़ कोर्ट में 83 मुकदमों का फैसला : नारायणगढ़ उपमंडल में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन डॉ. जितेंद्र कुमार, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) की अदालत में किया गया। यहां भी पक्षकारों ने विवादों को लंबा खींचने के बजाय समझौते का रास्ता चुनकर मिसाल पेश की। बेंच के समक्ष 83 मामले आए थे, और संतोषजनक बात यह रही कि सभी 83 मामलों का सफलता पूर्वक निपटारा कर दिया गया। नारायणगढ़ में कुल 74,93,500 रुपये के सेटलमेंट अमाउंट पर मुहर लगी। बैंक रिकवरी के 15 मामले सुलझाए गए, जिनमें 34.02 लाख रुपये का सेटलमेंट हुआ। चेक बाउंस के 14 मामलों का निपटारा करते हुए 30.68 लाख रुपये की राशि रिकवर की गई। ब्यूरो

राष्ट्रीय लोक अदालत में जेएमआईसी श्रेया बंसल की कोर्ट में मौजूद न्यायधिकारी व शिकायतकर्ता। सं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें