फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी प्लेटफॉर्म बन रहा ज्ञान का केंद्र : गीता रानी

Fri, 10 Oct 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी प्लेटफॉर्म विद्यार्थियों व शिक्षकों के लिए ज्ञान का केंद्र बनकर उभर रहा है। इसके माध्यम से अब विद्यार्थी सभी विषयों की जानकारी, अध्ययन सामग्री और शोध संसाधन एक ही मंच पर प्राप्त कर सकते हैं। ये जानकारी डीएवी गर्ल्स कॉलेज की सेंट्रल लाइब्रेरी इंचार्ज गीता रानी ने आयोजित सेमिनार में छात्राओं को दी। उन्होंने बताया कि आईआईटी खड़गपुर ने नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी प्लेटफॉर्म को विकसित किया है। जिसका मुख्य उद्देश्य देश के विभिन्न हिस्सों में रह रहे विद्यार्थियों को इंटरनेट के माध्यम से उच्च-स्तरीय शैक्षिक सामग्री उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन

वहीं, कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सुरिंद्र कौर ने कहा कि नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी प्लेटफॉर्म से शिक्षा का दायरा बढ़ेगा, डिजिटल साक्षरता को प्रोत्साहन मिलेगा और सबको शिक्षा, अच्छी शिक्षा का सपना साकार होगा। वहीं, डॉ. सुनीता कौशिक ने बताया कि एनडीएलआई को देशभर के लगभग 1000 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों, विश्वविद्यालयों, पुस्तकालयों और शोध संगठनों से जोड़ा गया है। आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, राष्ट्रीय पुस्तकालय, एनसीईआरटी, और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय जैसी संस्थाओं की पुस्तकें और संसाधन भी इस प्लेटफॉर्म पर एकीकृत किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें