शहर के नारी निकेतन में बंद एक 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध हालात में मौत
हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम
हाउस पर भेज दिया।
कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण युवती के शव का
वीरवार को पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका है। अब शुक्रवार को पोस्टमार्टम
कराया जाएगा। थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है। पुलिस में दी
गई सूचना के अनुसार युवती की मौत दोपहर बाद करीब तीन बजे बताई जा रही है।
युवती का नाम नेहा है। उसे 13 जून 2011 को जींद की अदालत ने करनाल के नारी
निकेतन भेजा था। नेहा कहां की रहने वाली है। यह बात पुलिस भी नहीं बता सकी
है। यह बताया जा रहा है कि नेहा की मौत बीमारी से हुई है।