फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एनएमएमएस परीक्षा में नैंसी और रक्षित अव्वल

Sat, 04 Apr 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) परीक्षा में निसिंग के अगोंध गांव की नैंसी और असंध के रक्षित ने 127-127 अंक लेकर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। परिणाम में बेटियों का दबदबा रहा। कुल 124 चयनित विद्यार्थियों में 78 छात्राएं जबकि 46 छात्र हैं। जिले में 100 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 24 विद्यार्थी और 90 से 100 के बीच अंक प्राप्त करने वाले 52 विद्यार्थी रहे।
विज्ञापन

टॉप रैंक में करनाल के गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल की शिवांगी 121 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। 100 से अधिक अंक हासिल करने वालों में भी छात्राओं की संख्या अधिक है। परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12 तक प्रति वर्ष 12 हजार रुपये यानी हर महीने 1000 रुपये की राशि प्रदान की जाती है। इस तरह चार वर्षों में एक विद्यार्थी को कुल 48 हजार रुपये तक की सहायता मिलती है।
विज्ञापन


छात्रवृत्ति जारी रखने के लिए विद्यार्थियों को हर साल अगली कक्षा में उत्तीर्ण होना और नियमित रूप से स्कूल में अध्ययनरत रहना अनिवार्य है।
ब्लॉक से सफल विद्यार्थी
ब्लॉक विद्यार्थी
असंध 31

करनाल 29

निसिंग 19

तरावड़ी 15

घरौंडा 14

इंद्री 16


टाॅप तीन में रहे ये स्कूल
गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, करनाल – 12 विद्यार्थी

गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, असंध – 10 विद्यार्थी

गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बीबीपुर जट्टान – 7 विद्यार्थी


वर्जन-
जिले में जो भी विद्यार्थी परीक्षा के तहत चयनित किए जाते हैं उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी। - रोहताश वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें