फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: शाहपुर के खेतों में नग्न अवस्था में मिला महिला का शव, पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रही

Wed, 07 Feb 2024 01:32 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

करनाल में खेतों में महिला शव मिलने से आस-पास के खेतों में हड़कंप मच गया। किसानों की मानें तो महिला का शव नग्न अवस्था में मिला। जानकारी के अनुसार महिला के पति की मौत पहले हो चुकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल के इंद्री क्षेत्र के शाहपुर गांव के खेतों में एक 55 वर्षीय महिला का नग्न अवस्था में शव मिला। सूचना पर सदर थाना पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज करनाल में शवगृह में भिजवा दिया है। जहां पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग पाएगा। हालांकि महिला की मौत को पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या करने के मामले से जोड़ कर देख रही है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर गांव में कुछ किसान खेतों से गुजर रहे थे, जहां पर खेत के अंदर पगडंडी के पास ही एक महिला का नग्न अवस्था में शव मिला। जिसके बाद किसानों ने तुरंत पुलिस को फोन कर सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एफएसएल की टीम को सूचित किया। जिसके बाद दोनों टीमें मौके पर पहुंची और घटना स्थल से टीम ने साक्ष्य जुटाए और आस-पास खड़े लोगों से शव का चेहरा दिखाकर महिला की शिनाख्त कराई।

महिला की शिनाख्त संगोहा गांव निवासी कमलेश की रूप में हुई। जिसके पति महेंद्र की करीब 10-12 साल पहले मौत हो चुकी है। वहीं मृतक महिला के दो बच्चे है। इनमें एक लड़की की शादी हो चुकी है और लड़का भी अपनी पढ़ाई के कारण अपने बहन के पास ही रहता है।
विज्ञापन


कुंजपुरा के रिंडल गांव में महिला का है माइका
बताया जा रहा है कि मृतक महिला कमलेश का माइका कुंजपुरा क्षेत्र के रिंडल गांव है। महिला की करीब 35 साल पहले शाहपुर गांव में हुई थी। जिसके बाद परिवार शाहपुर के बाद संगोहा गांव में रहने लग गया था। दोंनों गांवों की कुछ दूरी पर ही स्थित है। राहगीर किसानों ने खेतों से गुजरते हुए महिला का शव देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में भेज दिया है।

अधिकारी के अनुसार
सुबह करीब नौ बजे उन्हें थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में एक महिला का शव मिलने की सूचना दी। जिसके बाद वे मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए शवगृह में भिजवा दिया गया है। प्राथमिक जांच में रेप का मामला सामने आ रहा है लेकिन अभी वे कुछ नहीं कह सकते। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही सच सामने आ सकेगा। -अजायब सिंह, थाना प्रभारी, सदर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें