फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब की घोषणाएं कांग्रेस सरकार के 10 साल पर भारी : मनोहर लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- भाजपा प्रत्याशी राम कुमार कश्यप का नामांकन कराने पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। भाजपा उम्मीदवार रामकुमार कश्यप का नामांकन दाखिल कराने पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पिछले दो महीने में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 126 घोषणाएं कीं जो कांग्रेस सरकार के 10 सालों के कार्यकाल पर भारी हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।
केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद मनोहर लाल ने कहा कि इन दिनों प्रदेशभर में नामांकन का दौर चल रहा है। 12 सितंबर तक नामांकन जमा होंगे। मंगलवार को इंद्री से भाजपा प्रत्याशी रामकुमार कश्यप का नामांकन जमा करवाया है। उनके समर्थकों, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। भाजपा यहां से प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी। इससे पहले भाजपा के पानीपत शहर के प्रत्याशी और लाडवा में मुख्यमंत्री नायब सैनी का नामांकन भी मंगलवार को ही जमा करवाया गया है। मनोहर लाल ने कहा कि बहुत सी सीटें हमारे अपने प्रत्याशी पर निर्भर करती हैं। इससे भी ज्यादा कांग्रेस के नकारा और बेल पर और जेल में बंद उम्मीदवार भाजपा सरकार बनाने में मदद करेंगे। अभी तो कांग्रेस ने आधे उम्मीदवार भी घोषित नहीं किए हैं। प्रत्याशियों की पूरी सूची आने के बाद सही आंकलन होगा। कांग्रेस अब दूसरी पार्टियों को अपने खेमे में बुला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में नाराजगी स्वाभाविक है। आखिर पार्टी एक विधानसभा से एक ही उम्मीदवार को टिकट देगी। जो नाराज हैं उन्हें मनाया जा रहा है। यह सभी पार्टी के साथ जुड़ेंगे। इंद्री में भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा को जब पता चला कि भाजपा की दूसरी सूची में उन्हें असंध से टिकट मिला है तो वह तुरंत अपने हलके में चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें