करनाल। पहली पातशाही श्री गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर 3 नवंबर को शहर में नगर कीर्तन निकाला जाएगा। जो सुबह 10 बजे गुरुद्वारा डेरा कार सेवा तथा गुरुद्वारा मंजी साहिब पहली पातशाही से शुरू होकर सराफा बाजार, कर्ण गेट, कमेटी चौक, दावत होटल रोड, अस्पताल चौक, कुंजपुरा रोड, पुरानी सब्जी मंडी रोड से होते हुए गुरुद्वारा डेरा कार सेवा में विश्राम लेगा। नगर कीर्तन में दशमेश अखाड़ा, वीर खालसा दल के सिख युवक कला का जौहर दिखाएगे।
इस अवसर पर गुरुपर्व प्रबंधक कमेटी की ओर से डेरा कारसेवा प्रमुख बाबा सुक्खा सिंह के सहयोग से नगर कीर्तन तथा गुरुमति समागम आयोजित किया जाएगा। गुरुपर्व प्रबंधक कमेटी के प्रधान स. वरिंदर सिंह तथा महासिचव जत्थेदार इंद्रपाल सिंह ने बताया कि 3 नवंबर को नगर कीर्तन तथा 5 नवंबर को गुरमति समागम गुरुद्वारा डेरा कारसेवा में सुबह नौ बजे से गुरु का दीवान सजाया जाएगा। इस अवसर पर अटूट लंगर बरताया जाएगा। बैठक में गुरपाल सिंह डोनी, हरप्रीत सिंह नरूला, हरमीत सिंह हैप्पी, तेजेंद्र सिंह डिम्पी के साथ अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।