फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पुष्प वर्षा कर किया नगर कीर्तन का स्वागत

Sat, 26 Oct 2024 04:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। चौथी पातशाही गुरु राम दास जी महाराज के प्रकाश पर्व से पूर्व गुरु नानक सेवक जत्था की ओर से शहर में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें महिला श्रद्धालुओं ने धन धन बाबा रामदास जी, गुरु रामदास आगे मेरी वंदना और धन धन श्री रामदास जी तेरी हो रही जय जयकार, देवत फूल वरसांदे ते तेरे रज रज दर्शन पादें... शबद गाकर गुरु की महिमा का गुणगान किया गया।
सुबह डेरा कारसेवा के प्रमुख तथा पंथ प्रचारक जत्थेदार बाबा सुक्खा सिंह के मार्गदर्शन में नगर कीर्तन निकाला गया। सुबह गुरुद्वारा डेरा कार सेवा में सुंदर फूलों से पालकी साहिब को सजा कर गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश कर अरदास की गई और उसके बाद नगर कीर्तन निकाला गया। पहली पातशाही गुरुद्वारा मंजी साहिब से नगर कीर्तन को पूर्णता प्रदान की गई। गाजेबाजे के साथ निकाले गए नगर कीर्तन का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

पालकी साहिब की अगुवाई पंज प्यारों ने की। पालकी साहिब और पंज प्यारों के आगे श्रद्धालुओं ने झाडू लगाकर सफाई की। नगर कीर्तन में सिख युवकों ने गतके का प्रदर्शन किया तो सभी को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। गुरुद्वारा डेरा कारसेवा से शुरू हुआ नगर कीर्तन गुरुद्वारा मंजी साहिब, पातशाही पहली, कर्ण गेट, पुरानी जीटी रोड कमेटी चौक, नेहरू पैलेस, कुजंपुरा रोड,अस्पताल चौक,निर्मल कुटिया सेक्टर 13 कालड़ा मार्केट से होते हुए गुरुद्वारा डेरा कारसेवा पर जाकर संपन्न हुआ।
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य रतन सिंह ने हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रवक्ता किशोर नागपाल, गुरुपर्व प्रबंधक कमेटी के महासचिव इंद्रपाल सिंह को सरोपा भेंटकर सम्मानित किया गया। गुरुनानक सेवक जत्था के पदाधिकारियों ने बताया कि 26 अक्तूबर रात को सात से दस बजे तक गुरुद्वारा मंजी साहेब में समागम होगा। इसमें ज्ञानी राजदीप सिंह भाई सुभदीप सिंह गुरु की महिमा का गुणगान करेंगे। 27 अक्तूबर को डेरा कारसेवा में सुबह नौ बजे से प्रकाश उत्सव पर गुरुमत समागम कार्यक्रम शुरू होगा। इस अवसर पर निफा के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। इस अवसर पर गुरु का अटूट लंगर बरता जाएगा। नगर कीर्तन में अखाड़े के सदस्यों द्वारा गतका का प्रदर्शन किया।
एचएसजीपीसी के प्रधान भूपिंदर सिंह असंध, सदस्य गुलाब सिंह, रतन सिंह, महासचिव जत्थेदार भाई इंद्रपाल सिंह, मंजी साहेब गुरूद्वारा कमेटी के तथा एचजीपीसी के सदस्य रतन सिंह, गुरु नानक सेवक जत्थे के राजेंद्र मिड्ढा, प्रतिपाल सिंह, सतेंद्र सिंह, अमन मिड्ढा, प्रीत मिड्ढा, मंजीत, सतिंदर सिंह तेजेंद्र सिंह गुरजीत का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन

कुंजपुरा रोड पर लगा चाऊमीन का लंगर
नगर कीर्तन के दौरान जहां शहर में श्रद्धालुओं ने अपने अपने दुकानों सस्थानों के आगे स्टाल लगाकर लंगर बांटा वहीं कुंजपुरा रोड के दुकानदार लक्ष्मी पूजा भंडार ने चाऊमीन का लंगर लगाया। चाऊमीन खाने के लिएभारी भीड़ देखी गई। कारीगर जसबीर ने बताया कि100 किलो चाऊमीन, 30 किलो गाजर, 60 किलो बंद गोभी, 10 किलो प्याज और भारी मात्रा में रिफांइड लाया गया। सुबह से ही श्रद्धालु चाऊमीन के लंगर का आनंद ले रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें