फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गुरु पर्व पर निकाला नगर कीर्तन

Thu, 26 Nov 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
रादौर में नगर र्कीतन की अगुवाई करते पंज प्यारे। आयोजक
विज्ञापन
रादौर। गुरु पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा सिंह सभा रादौर की ओर से शहर में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन का शुभारंभ गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान सरदार सतनाम सिंह ने किया। नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में सिख संगत और शहरवासियों ने भाग लिया।नगर कीर्तन में युवाओं ने गतका के हैरतअंगेज करतब दिखाकर अपनी कला और शौर्य का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नगर कीर्तन की शुरुआत टेलीफोन एक्सचेंज रोड से हुई। इसके बाद नगर कीर्तन बुबका चौक, एसके रोड, नगरपालिका रोड, मेन बाजार, गीता बाजार, गुरु नानकपुरा, कॉलेज रोड और अनाज मंडी रोड से होता हुआ वापस टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर पहुंचकर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन के दौरान गुरुद्वारा सिंह सभा की ओर से विशेष दीवान सजाया गया। इसमें गुरु नानक देव जी की सुंदर झांकी आकर्षण का केंद्र रही। पंज प्यारों ने नगर कीर्तन की अगुवाई की। नगर कीर्तन का कई जगह पुष्प वर्षा कर नगर कीर्तन का अभिनंदन किया। श्रद्धालुओं ने सेवा भाव से चाय, पकौड़े, खीर, दूध और प्रसाद वितरित किया। पूरे मार्ग पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा। इस मौके पर गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान सतनाम सिंह, पूर्व प्रधान मेजर सिंह औजला, चरण सिंह मोनू एमसी, सतविंदर सिंह रिंकू, राजबीर मल्ली, प्रमोद सिंह पाठी, दीदार सिंह, परविंद्र सिंह, नीटा सिंह, अवतार सिंह, गुरबख्श सिंह, विक्रमजीत सिंह, बलविंद्र सिंह, परमजीत सिंह, रणजीत सिंह, तरनजीत, हरमनजोत और साहब सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें