फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भाजपा सरकार बनने पर मुस्लिम समुदाय ने मनाया जश्न

Sat, 19 Oct 2024 05:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जुमे की नमाज अदा करने के बाद शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर जश्न मनाया। मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी को जनसेवा के लिए ताकत देने और प्रदेश में अमन चैन के लिए दुआ की।
शुक्रवार को जुमे की नमाज पढऩे के बाद हज राज्य कमेटी हरियाणा के पूर्व मीडिया समन्वयक खुर्शीद आलम के नेतृत्व में आल हरियाणा मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी और सदस्यों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी के लिए दुआ की। प्रदेश में अमन चैन के लिए भी दुआ के लिए हाथ उठे। संस्था के चेयरमैन खुर्शीद आलम ने हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने पर और दूसरी बार नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री बनने पर जुमे की नमाज पढ़ने आए मुस्लिम समाज के लोगों को लड्डू खिला कर खुशी मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे प्रदेश में हमारी संस्था ने भाजपा प्रत्याशियों का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के लोगों हमें अपने दिलों दिमाग़ में एक बात बैठा लेनी चाहिए कि हरियाणा के मुस्लिम समाज का यदि कोई भला कर सकता है तो वो हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। 2014 से जब से देश और प्रदेश में आई है तब से मुस्लिम समाज के बच्चों को भी उनकी योग्यता पर नौकरियां मिलीं हैं। इस अवसर पर आल मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के महफूज़ खान, नसीम खान, मुज़क्किर मंसूरी,अमन खान, नदीम मिर्ज़ा, मेहताब सेफी, जमीर मिर्ज़ा, तस्लीम आलम, अब्बू बकर, मोहम्मद इस्लाम, हाफिज मोबिन, आलम मोहमद, जुबैर, नसीम मिर्ज़ा, मेहताब खान, शमशेर खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें