असन्ध। गांव अरडना में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में तेजधार हथियार से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इस दौरान जब उसकी मां बीचबचाव के लिए तो हमलावर ने उस पर भी हमला कर घायल कर दिया। घायल बुजुर्ग महिला को एक निजी अस्पताल में भरती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे आईसीयू में रखा गया है। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। उसे बचाने के पूरे प्रयास किए जा रहे है। जानकारी होने पर पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की गहनता से जांच की और मौके से साक्ष्य जुटाने का काम किया।
पुलिस के अनुसार गांव अरड़ाना निवासी अशोक कुमार ने सोमवार को तेज हथियार से अपनी पत्नी रेखा व मां लक्ष्मी देवी पर हमला कर दिया। परिजनों का आरोप है अशोक कुमार शराब के नशे में किसी बात को लिए अपनी पत्नी से मारपीट कर रहा था। इसी दौरान उसने गुस्से में कोई तेजधार हथियार उठा कर अपनी पत्नी रेखा (30) पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसी बीच अशोक की बुजुर्ग मां लक्ष्मी बचाव के लिए आई तो वह भी तेजधार हथियार के हमले में घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल सास-बहू को क्षेत्र के सामान्य अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद करनाल रेफर कर दिया। करनाल के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने आरोपी की पत्नी रेखा को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर असंध पुलिस व एसएफएल टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी हैं। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
असंध के डीएसपी श्यामलाल कौशिक के अनुसार आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेने की पुष्टि की है। साथ ही कहा है कि उससे पूछताछ की जा रही है। मामला भी दर्ज किया जा चुका है, लेकिन अभी आरोपी का सीधा नाम नहीं लिया जा रहा है। उससे पूछताछ की जा रही है।