फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकुओं से गोदकर भतीजे की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मधुबन। गांव बड़ौता में हुक्का पीने को लेकर हुए झगड़े के बाद चाचा-चाची समेत सात लोगों ने मिलकर दो भतीजों पर चाकुओं से हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां अस्पताल ले जाते समय छोटे भतीजे सनम उर्फ अरुण (16) की मौत हो गई। बड़े भतीजे अमन (18) का कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई, वहीं मृतक के परिवार में मातम पसर गया। पुलिस ने अरुण के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। अरुण के पेट और अमन के सिर में चाकू मारे गए। अरुण सरकारी स्कूल में 10वीं का छात्र था जबकि अमन 12वीं कक्षा में पढ़ता है। मृतक और घायल युवक के परिजनों ने बताया कि अरुण अपने दोस्तों के साथ सोमवार रात करीब नौ बजे चौपाल के पास हुक्का पी रहा था। बताया जाता है कि इसी दौरान आरोपी चाचा व अरुण के बीच हुक्का पीने को लेकर झगड़ा हो गया। जब अरुण की मां सुमन ने विरोध किया तो आरोपी चाचा ने सुमन को भी थप्पड़ मार दिया। इसके बाद अरुण और आरोपी चाचा के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी चाचा राजेश ने अपने परिवार के सदस्यों और अन्य के साथ मिलकर अरुण पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें अरुण की मौत हो गई जबकि उसके बड़े भाई अमन की हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन

मृतक अरुण के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं घायल अमन का इलाज कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। चाचा-चाची समेत सात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

- सज्जन सिंह, इंस्पेक्टर, थाना मधुबन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें