फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर चाकू से वारकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। दो दिन पहले गांव जाणी निवासी कुलदीप की घर में घुसकर चाकू से हमला कर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रविंद्र कुमार को पुलिस ने जुंडला बस अड्डे से गिरफ्तार किया जिसे आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी। मृतक कुलदीप और आरोपी रविंद्र 21 जुलाई को एक जन्मदिन की पार्टी में गए थे, जहां किसी बात को लेकर उनमें झगड़ा हो गया था। इसी वजह से आरोपी ने रंजिश के चलते कुलदीप की हत्या कर दी। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन

21 जुलाई की रात को आरोपी रविंद्र कुमार वासी गांव जाणी ने ममेरे भाई गांव के ही कुलदीप के घर में घुसकर चाकू से हमला किया और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। इस दौरान आरोपी अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया था। उपचार के लिए कुलदीप को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। कुलदीप के पिता सतपाल के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें