हत्या के मामले में वांछित गैंगेस्टर को पुलिस ने लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को आज असंध कोर्ट में पेश करेगी। यह जानकारी सीआईए के इंस्पेक्टर प्रवीन ने दी। उन्होंने बताया कि सीआईए टू की टीम वीरवार को जुण्डला, जलमाना से होते हुए असंध के सरकारी अस्पताल के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली की मोस्टवांटेड मंजीत सिंह उर्फ मोनू वासी गांव बल्ला असंध की अनाज मंडी के समक्ष बाईपास पर अवैध हथियार के साथ मौजूद है। पुलिस टीम ने मंडी के पास पहुंची तो सामने आरोपी मंजीत उर्फ मोनू वासी बल्ला जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोककर जांच पड़ताल की तो उसकी दाहिनी जेब से एक देशी पिस्तौल बरामद हुई, जो लोडेड थी। आरोपी से पिस्टल लाइसेंस के बारे में पूछा गया तो वह दिखा नहीं पाया।