फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा से आए 2 श्रद्धालु 5 पुलिस कर्मचारी सहित 31 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव के 31 केस सामने आए हैं। इनमें 5 पुलिस कर्मचारी, अमरनाथ यात्रा से लौटे दो श्रद्धालु और अन्य शामिल हैं। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से संदिग्ध कुल 26920 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। इनमें से 25806 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 781 मामले पाजिटिव हैं। वहीं 10 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है जबकि 232 एक्टिव हैं तथा 539 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। उन्होंने बताया कि वीरवार को पांच पुलिसकर्मी और दो श्रद्धालुओं के अलावा सेक्टर-4 से एक केस, रामनगर से एक केस, हकीकत नगर में एक केस, गांव प्योंत में एक केस, गांव कतलहेड़ी में एक केस, अल्फा सिटी के तीन केस, जाटों गेट में एक केस, अर्जुन गेट में एक केस, सेक्टर 6 में एक केस, न्यू हाउसिंग बोर्ड, जुंडला गेट, सेक्टर 7, सेक्टर 8, सेक्टर 12, सेक्टर 13, मधुबन पुलिस अकादमी, तरावड़ी सहित अन्य क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव केस पाये गए हैं। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की। कहा कि जरूरी कार्य के लिए ही बाहर निकलें और मास्क का प्रयोग जरूर करें। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें और अपने आपको निरंतर सैनिटाइज करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें