कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के सामने लकड़ी का गुटका मारकर सफाई कर्मचारी की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी लखन को गिरफ्तार कर लिया है। अभी एक अन्य आरोपी दीपक फरार है। गांव जलमाना निवासी सावन जो कि कई सालों से रामनगर में अपनी बुआ के घर रहता था। उसकी लखन व दीपक ने लकड़ी का गुटका मारकर हत्या कर दी थी। सावन अस्थाई सफाई कर्मचारी थी। सावन के पिता राजपाल की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है दूसरा फरार है।