माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नगरपालिका कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर बुधवार को भी निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद निगमायुक्त से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि दो बार पहले सरकार से वार्ता कर समझौता हो चुका है लेकिन इसे लागू नहीं किया गया है। अब कर्मचारी दोबारा आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं। जिसका निर्णय 21 जुलाई को रोहतक में होने वाले कर्मचारी सम्मेलन में लिया जाएगा। इसके बाद निगम कार्यालय में ही नपा कर्मचारी संघ के प्रदेश उपायुक्त व करनाल शाखा के जिला प्रधान वीरभान बिड़लान, प्रदेश सचिव शारदा और जिला सचिव इंद्रजीत चनालिया ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉ़न्फ्रेंस करके बताया कि निगमायुक्त से हुई बातचीत की विस्तृत जानकारी तो कल मिल पाएगी लेकिन कई अहम मुद्दों पर सहमति बनी है।