करनाल। श्री सनातन धर्म शिव मंदिर सभा पुराना सर्राफा बाजार की ओर से इस साल की पहली प्रभातफेरी की शुरूआत मंगलवार सुबह स्वामी मुक्तानंद महाराज ने की। पहले स्वामी मुक्तानंद महाराज ने शिव मंदिर में भगवान शिव शंकर की आरती की, उसके बाद प्रभातफेरी को रवाना किया। मंगलवार को प्रभातफेरी ने चौधरी घाटी, होली घाटी, कानूनगो मोहल्ला, शीशमहल चौक, सेवक सभा व जाटो मोहल्ला की परिक्रमा की, जहां श्रद्धालुओं ने प्रभातफेरी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री सनातन धर्म शिव मंदिर सभा के प्रधान रमेश जिंदल ने बताया कि 8 फरवरी से 14 फरवरी तक सत्यनारायण मंदिर हनुमान गली में शिव पुराण कथा का आयोजन होगा। इस अवसर पर गौरव गर्ग, रविंद्र बंसल, महेंद्र, बबल अलबेला, संजीव, जय भगवान, हुक्म, मन्नी जैसवाल, अनिल शर्मा, कुलदीप शर्मा, प्रेम सिंह, परवीन, प्रमोद गोयल, अनिल गोयल, प्रवीण मित्तल, गौरव, अशोक और अनिल कंबोज के साथ अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद