फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 से शुरू होगा देशव्यापी मनरेगा बचाओ संग्राम : राजेश

विज्ञापन
विज्ञापन
तरावड़ी। कांग्रेस की ओर से देशव्यापी मनरेगा बचाओ संग्राम की 10 जनवरी को करनाल से शुरुआत होगी। पहले चरण में आगामी 8 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालयों में तैयारी बैठकें होंगी। 10 जनवरी को जिला स्तर पर पत्रकार वार्ताएं आयोजित की जाएंगी। 11 जनवरी को जिला मुख्यालयों पर महात्मा गांधी या भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं के सामने मनरेगा श्रमिकों की भागीदारी के साथ एक-दिवसीय उपवास रखा जाएगा। ये बात कांग्रेस के जिला ग्रामीण अध्यक्ष डॉ. राजेश वैध ने कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से ये संग्राम 10 जनवरी से 25 फरवरी तक चलेगा। राजेश वैध ने वीबी-ग्राम-जी कानून को वापस लेने, मनरेगा को अधिकार आधारित कानून के तौर पर बहाल करने के साथ काम के अधिकार और पंचायतों के अधिकार को बहाल करने की मांग दोहराई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें