फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मुगल कैनाल रोड का होगा जीर्णोद्धार, सवा करोड़ खर्च होंगे

Mon, 01 Jun 2026 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
टूटी हुई मुगल कैनाल की सड़क संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर के सबसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्रों में शामिल मुगल कैनाल स्थित कर्ण कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स के आसपास की सड़कें अब जल्द नए स्वरूप में नजर आएंगी। नगर निगम ने मुगल कैनाल की पश्चिम दिशा वाली दूसरी ओर की सड़क के जीर्णोद्धार की प्रक्रिया शुरू कर दी है। करीब सवा करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ रोजाना आने-जाने वाले हजारों लोगों को राहत प्रदान देगी।
विज्ञापन

मुगल कैनाल के एक ओर की सड़क का निर्माण पहले ही पूरा किया जा चुका है। अब दूसरी ओर की जर्जर सड़क को नए सिरे से विकसित किया जाएगा। सड़क निर्माण के साथ जल निकासी और अन्य आवश्यक सुविधाओं को भी बेहतर बनाया जाएगा ताकि भविष्य में सड़क जल्दी खराब न हो। कर्ण कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स शहर का प्रमुख कारोबारी केंद्र है, जहां बैंक, निजी कार्यालय, शोरूम, रेस्टोरेंट, शैक्षणिक संस्थान और विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालित होते हैं। यहां प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन रहता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें