फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मुगल कैनाल की सड़क की होगी जांच, नमूने लिये

विज्ञापन
कर्ण कैनाल की सड़क की जांच करती टीम संवाद
विज्ञापन
करनाल। मुगल कैनाल की सड़क के निर्माण में गुणवत्ता को लेकर पहले उठे सवालों के बाद नगर निगम ने अब दोबारा जांच शुरू कराई है। वीरवार को दिल्ली की श्री राम लैब की टीम ने निगम अधिकारियों की मौजूदगी में सड़क पर तीन जगह से नमूने लिए। जांच के जरिए सड़क की गुणवत्ता परखी जाएगी। अब निगम की ओर से नए निर्माण की गुणवत्ता की दोबारा जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

नगर निगम की एक्सईएन प्रियंका सैनी ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही गुणवत्ता के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। करीब डेढ़ साल पहले बनी इस सड़क के निर्माण के बाद गुणवत्ता पर सवाल उठे थे। उस समय लिए गए सैंपल फेल होने के बाद संबंधित एजेंसी को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया था। इसके बाद नई एजेंसी से सड़क का निर्माण कराया गया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें