फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगल कैनाल मार्केट : फुटपाथ पर वर्कशॉप, पार्किंग में कारों का बाजार

विज्ञापन
मुगल कैनाल पर बने फुटपाथ पर लगी कार संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मुगल कैनाल मार्केट पर 400 से ज्यादा एससीओ हैं। बेसमेंट और तीन मंजिला इमारतों वाले इस बड़े बाजार में भी अतिक्रमण है। यहां हालात यह हैं कि फुटपाथ और बरामदों को कार असेसरिज वाले वर्कशॉप की तरह इस्तेमाल करते हैं, वहीं पार्किंग पर कार डीलरों का कब्जा है। सुबह होते ही बिक्री के लिए आई गाड़ियों का यहां डिस्प्ले कर दिया जाता है।
ऐसे में मार्केट में आने वाले वाहनों के पार्किंग के लिए जगह ही नहीं बचती। लोग सड़क किनारे वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे जाम की स्थिति बनती है। इसके अलावा फुटपाथ और बरामदों में अतिक्रमण और कारीगरों के बैठे होने से लोग धूप में सड़क पर पैदल चलने को मजबूर हैं। यह हालात उस बाजार के हैं, जिसके एससीओ सबसे महंगे हैं और अतिक्रमण के कारण पांच मिनट में तय होने वाले रास्ते पर 20 से 25 मिनट तक लगते हैं।
विज्ञापन

केवल बाजार में ही अतिक्रमण की समस्या नहीं है, बल्कि इस बाजार को दूसरे बाजारों से जोड़ने वाले रास्तों पर भी कब्जा है। यहां भी अवैध रूप से रेहड़ी और फड़ियां सजी हैं। इससे पैदल निकलने का रास्ता भी नहीं बचता। इस सब हालात के बाद भी नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ दस्ता आंखें मूंदे हुए है।

होटल और कैफे वालों ने कुर्सियां बिछाईं
केवल कार डीलरों का ही कब्जा नहीं है। डोसा और अन्य खाद्य पदार्थ की दुकानों, रेस्तरां, होटल और कैफे वालों ने भी कब्जा किया हुआ है। पार्किंग के लिए तय किए गए स्थान पर कुर्सियां और मेज लगाई हुई हैं। ऐसे में बाजार में आने वाले लोगों को वाहन खड़ा करने व गुजरने के लिए भी रास्ता नहीं मिल पाता।

लोग बोले- मुगल कैनाल पर हालात हैं खराब
मार्केट में आए ग्राहक विश्वनाथ, सुनील और प्रीतम ने बताया कि बाजार के हालात खराब हैं। कर्ण मार्केट से ज्यादा भीड़ दिन में यहां होती है। कोचिंग सेंटरों में आने वाले विद्यार्थियों को भी वाहन खड़ा करने की जगह नहीं मिलती तो वे भी फुटपाथ के पास या सड़क किनारे लगा देते हैं। इस कारण भी जाम की स्थिति बनती है। प्रशासन का कार असेसरिज की दुकानों को यहां से शिफ्ट कराना चाहिए।
विज्ञापन


वर्जन
अतिक्रमण हटवाने के लिए हमारी टीम लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई करती है। पहले भी मुगल कैनाल मार्केट में कार्रवाई की गई थी। अब भी यदि लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ है तो उनका सामान जब्त किया जाएगा। - डॉ. वैशाली शर्मा, निगम आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें