संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से घोषित परीक्षा परिणाम में एमएससी मैथमेटिक्स प्रीवियस वर्ष के प्रथम सेमेस्टर की छात्रा अनु ने 77.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
साथ ही अंजू ने 68.5 प्रतिशत अंकों के साथ विश्वविद्यालय में सातवां स्थान प्राप्त करते हुए टॉप 10 सूची में आईजी कॉलेज का नाम एक बार फिर अंकित किया। प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि हमें अत्यंत गर्व महसूस होता है कि कॉलेज की छात्राएं दिन प्रतिदिन कॉलेज व अपने अभिभावकों का नाम रोशन करती हैं। जनरल सेक्रेटरी नरेंद्र मिगलानी, पुनीत गुप्ता व राजीव ने भी दोनों छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। मौके पर सांयकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर व मैथमेटिक्स डिपार्टमेंट से अंकिता गोयल, ललिशा, साक्षी व निर्मल उपस्थित रहे ।