फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मृत्युंजय ने ट्रेटाथलोन में प्रदेश को दिलाया रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
- गोवा में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में हासिल की उपलब्धि
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मृत्युंजय पोसवाल ने राष्ट्रीय खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए माॅडर्न पेंथालोन के इवेंट ट्रेटाथलोन में टीम को रजत पदक दिलाया है। उन्होंने अपने साथियों के साथ इस उपलब्धि को हासिल किया है। इसके अलावा हरियाणा की टीम ने पूरे इवेंट में तीन स्वर्ण, चार रजत व चार कांस्य सहित 11 पदक हासिल किए हैं।
कर्ण स्टेडियम में फेंसिंग कोच सत्यवीर पोसवाल ने बताया कि गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा की टीम ने यह उपलब्धि हासिल की है। जबकि मृृत्यंजय पोसवाल ने ट्रेटाथलोन में टीम को पदक दिलाने में अपनी अहम भूमिका अदा की है। उन्होंने बताया कि मृत्यंजय 2019 में एशियन चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व कर चुका है। वह अब तक राष्ट्रीय स्तर पर चार स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक जीत चुका है। फिलहाल वह दिल्ली के हंसराज कॉलेज से पढ़ाई करता है। उसकी बड़ी बहन धृति के अलावा व माता आरती गृहिणी है। उनका कहना है कि मृत्युंजय हर रोज करीब आठ घंटे तक अभ्यास करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है ट्रेटाथलोन
ट्रेटाथलोन माॅडर्न पेंथालोन के अंतर्गत आने वाले एक इवेंट का नाम है। जिसमें खिलाड़ी पहले फेंसिंग, स्वीमिंग और उसके बाद में 600 मीटर दौर फिर 10 मीटर पिस्टल शूटिंग करता है। पूरे इवेंट में पांच बार रेस और चार बार शूटिंग पर निशाना लगाता है। जबकि माॅडर्न पेंथालोन के लेजर रन में रेस और शूटिंग ही खेली जाती है। जिला खेल अधिकारी सुधा भसीन का कहना है कि कर्ण नगरी के खिलाड़ी पिछले कुछ सालों से बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर रहे हैं। गोवा में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में भी जिले के खिलाड़ी पदक लेकर आ रहे हैं। जिसे देख लगता है कि जिले में पिछले कुछ सालों में खेल उभर कर सामने आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें