फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

Wed, 15 Feb 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्ला गांव में चल रहा जाट आंदोलन धरना मंगलवार को 17वें दिन में प्रवेश कर गया। भीड़ जुटाने के लिए गठित की गई पांच सदस्यीय तीनों टीम ने लोगों को धरनास्थल पर पहुंचने के लिए प्रचार किया। धरनास्थल पर राजनेताओं और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों का मंगलवार को भी जमावड़ा लगा रहा। प्रदर्शनकारियों ने मांगें पूरा होने तक धरना जारी रखने का फैसला दोहराया।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री तेजेंद्र पाल सिंह मान के दोनों पुत्र बृजेंद्र मान और कलायत हलके से कांग्रेसी उम्मीदवार रणबीर मान ने धरनास्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। इस मौके पर असंध से बतौर आजाद उम्मीदवार रहे बृजेंद्र मान ने कहा कि संघर्ष समिति की मांग जायज है। सरकार को मांगें पूरी करनी चाहिए। कलायत हलके से गत विधानसभा का बतौर कांग्रेसी उम्मीदवार चुनाव लड़ने वाले रणबीर सिंह मान ने कहा कि समिति की सभी मांगों के अलावा केंद्र में आरक्षण दिलवाना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होेंने प्रदर्शनकारियों को उनकी मांगें पूरी होने तक अपना समर्थन जारी रखने की घोषणा की। उन्होंने धरने के बेहतर संचालन के लिए 31 हजार रुपये चंदा देने की घोषणा की। इस मौके पर जिला समिति के जिला प्रधान नफे सिंह मान ने कहा कि उनका धरना उनकी मांगों के पूरा होने तक जारी रहेगा।

इस अवसर पर इंद्री हलके से पहुंचे लोगों की धरनास्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन देने की खासी भीड़ रही। इंद्री ब्लॉक की ओर से 21 हजार रुपये का चंदा दिया गया। धरने में मान सिंह खेड़ी के पूर्व सरपंच सूरत सिंह, किसान सभा के कार्यकर्ता सुलेख चंद्र चहल, रमेश चहल, सुभाष चहल, वेदपाल चहल, रामपाल चहल और औमपाल चहल आदि ने समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें