फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मेरठ रोड पर खड़े डंपर में घुस गई मोटरसाइकिल, नवविवाहित की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। मेरठ रोड पर सड़क किनारे खराब हालत में खड़े डंपर से बाइक टकराने पर दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार दोपहर 2 बजे के आसपास हादसा हुआ। बाइक सवार सूर्यनगर कॉलोनी निवासी अमित की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। अमित की शादी करीब सात-आठ महीने पहले ही हुई थी।
विज्ञापन

सूर्यनगर कॉलोनी निवासी अमित और सचिन बाइक पर सवार होकर घर से निकले थे। दोनों मेरठ रोड पर बाइक की गति तेज होने के कारण बाइक सीधे डंपर के पिछले हिस्से में जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक डंपर के नीचे फंस गई।
हादसे में अमित की गर्दन पर गंभीर चोट आई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक पर पीछे बैठा सचिन भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक वेल्डिंग का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर 32-33 थाना प्रभारी सतीश ने बताया कि सड़क पर यातायात प्रभावित होने के कारण पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट कराया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें