फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अनाज मंडी के सामने गोवंश से टकराई बाइक, हलवाई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। करनाल-इंद्री राजमार्ग पर अनाज मंडी के सामने शुक्रवार को सड़क पर खड़े बेसहारा गोवंश से टकराकर बाइक गिरने से सवार हलवाई दीपक की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ।
विज्ञापन

लाडवा निवासी 40 वर्षीय दीपक हलवाई का काम करने के लिए करनाल आ रहा था। सड़क पर टकराने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम उसे इंद्री नागरिक अस्पताल लेकर गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के समय दीपक ने हेलमेट पहना हुआ था।
दीपक के मामा सोम ने बताया कि वह चार बहनों का इकलौता भाई था। शादीशुदा दीपक का एक छोटा बेटा है और वह परिवार में कमाने वाला अकेला सदस्य था। करीब एक महीने पहले ही उसके पिता का निधन हुआ था।
विज्ञापन

इंद्री थाना प्रभारी धर्मबीर सिंह ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इंद्री नागरिक अस्पताल लेकर गई। बाइक सड़क पर खड़ी गाय से टकराई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।
बेसहारा पशु बन रहे दुर्घटना का सबब
धान के सीजन में अनाज मंडी में बेसहारा गोवंश की संख्या बढ़ जाती है। किसानों और व्यापारियों की ओर से इन्हें मंडी से बाहर खदेड़ दिया जाता है। इसके बाद ये मंडी के साथ लगते करनाल-यमुनानगर स्टेट हाईवे पर आकर बैठ जाते हैं। सुबह और रात के समय सड़क पर बैठे पशु वाहन चालकों को दिखाई नहीं देते, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय निवासी खुशमीत, रजत, विक्की और पंकज ने प्रशासन से बेसहारा गोवंश को पकड़कर गोशालाओं में भेजने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें