फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शहर के चार बाजार रहेंगे नो मोटर व्हीकल जोन

Tue, 17 Nov 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सबसे ज्यादा व्यस्ततम चार बाजार और सड़कें मंगलवार को कार फ्री डे को लेकर नो मोटर व्हीकल जोन घोषित रहेंगी। मंगलवार को सुबह सात से शाम सात बजे तक बाजार एरिया में कार और बाइक समेत वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। केवल साइकिल और पैदल लोग आ जा सकेंगे।
विज्ञापन


 इसके अलावा ऑटो रिक्शा की भी व्यवस्था रहेगी। उधर, वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग स्पेस निर्धारित कर दिए हैं, लेकिन पार्किंग कम होने के कारण कार चालकों को परेशानी आनी तय है। इसके लिए सभी बाजारों और सड़कों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। कार फ्री डे को मनाने के लिए जिलेभर के स्कूल संचालकों ने सहयोग देने का आश्वासन दिया है और स्कूलों में यह मनाया जाएगा।

स्कूलों ने सभी बच्चों व स्टाफ से साइकिल से आने की अपील की है। बसस्टैंड रोड स्थित पुरानी तहसील, कमेटी चौक, सब्जीमंडी चौक, कुंजपुरा रोड स्थित एचडीएफएससी बैंक तक व डाकखाना रोड से दो किसान चौक रोड पर मंगलवार को कार फ्री डे के तहत नो मोटर व्हीकल जोन घोषित किया है। इन स्थानों पर कार व अन्य वाहन नहीं आ सकेंगे। बता दें कि बाजार एरिया में कार की बहुत ज्यादा भीड़ है। हर वक्त जाम लगा रहता है। दुकानदार, व्यापारियों के अलावा खरीददारी करने वाले लोग भी कार में आते हैं। इसलिए इस जोन को कार फ्री करने से परेशानी आनी तय है, लेकिन लोगों के स्वास्थ्य व भीड़भाड़ से निजात देने के लिए एक दिन कार फ्री डे मनाना जरूरी है।
विज्ञापन


निकाली जागरूकता रैली
पुलिस ने कार फ्री डे को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है और सोमवार को शहर में पैदल मार्च निकालकर लोगों को जागरूकता का संदेश दिया। सोमवार को पैदल मार्च निकालने में शहर की मुख्य सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। दस मिनट का रास्ता तय करने में 30 से 40 मिनट लगेगी। इससे वाहन चालक परेशान रहे। इस दौरान बच्चों ने कार फ्री डे को सफल बनाने का आह्वान किया।

यहां बनाई पार्किंग
कार फ्री डे को मनाने के लिए पार्किंग निर्धारित कर दी है। रामलीला ग्राउंड, महाबीर दल अस्पताल की साइड में पार्किंग रहेगी। पुलिस की अपील है कि वाहन चालक पार्किंग में वाहन खड़ा करके आएं। कार फ्री डे मनाने के लिए लोगों के सहयोग की जरूरत है। फिलहाल इन पार्किंग स्थलों पर कम वाहन खड़े होते हैं सभी बाजारों के बीच ही वाहन खड़े करते हैं, जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।

क्या कहते हैं एसपी
कार फ्री डे के लिए शहरवासियों को सहयोग करना चाहिए। चार बाजार नो मोटर व्हीकल जोन रहेंगे, इसलिए यहां पर कोई वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। इसके लिए सभी व्यापारियों से भी बात की जा चुकी है। यहां पर केवल पैदल और साइकिल से आ जा सकेंगे। जाम की स्थिति से निपटने और अन्य व्यवस्थाओं के लिए बाजारों में पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे। इमरजेंसी में वाहन के आने व जाने पर छूट रहेगी।
विज्ञापन

पंकज नैन, एसपी करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें