करनाल। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डाॅ. इरम हसन ने बताया कि 13 दिसंबर को जिला न्यायालय सहित सब डिविजन इंद्री, असंध और घरौंडा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। वहीं, दयाल सिंह कॉलेज में चालान ड्राइव का आयोजन हुआ। इसमें यातायात निरीक्षक रोशन लाल ने जन साधारण को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। संवाद