करनाल। आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन, मिड डे मील वर्कर यूनियन और आशा वर्कर यूनियन केंद्र सरकार से जुड़ी मांगों के लिए जिले में तीन दिन का महापड़ाव डालेंगी। शुक्रवार को आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन की प्रधान रूपा राणा, मिड डे मील वर्कर यूनियन की प्रधान शिमला और आशा वर्कर यूनियन की सचिव सुदेश ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह महापड़ाव 6 से 8 दिसंबर तक 24 घंटे तक जारी किया जाएगा। इसमें प्रदर्शन कर सांसद प्रतिनिधि कविंद्र राणा को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि तीनों यूनियन की प्रमुख मांगों में सरकारी कर्मचारी का दर्जा देना, वेतन भुगतान समय पर करना और न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये देना शामिल हैं। सीटू जिला प्रधान बिजनेश राणा, सचिव सतपाल सैनी, कोषाध्यक्ष ओपी माटा आदि मौजूद रहे। संवाद