संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। नवरात्र के तीसरे दिन श्री कृष्णा मंदिर सेक्टर-14 में आदि शक्ति मां झंडेवाली सेवा समिति की ओर से आयोजित मां भगवती की चौकी में सुंदर पंडाल सजा मां झंडेवाली को विराजमान कर उनकी महिमा का गुणगान किया जा रहा है। श्रद्धालु घर पर नाच गाकर मां झंडेवाली का स्वागत करते है। मोनिंद्र चंचल ने तेरे बिन रह नही सकदां मां, मैनू तेरी आदत पे गई ए भजन गाकर मां की महिमा का गुणगान किया। माता का शृंगार श्री श्याम सलोना संकीर्तन मंडल, ब्रह्मण सभा, प्रमोद कपूर, राहुल साहनी, मुकेश ढ़ीगड़ा व सोनिया ढीगड़ा, अशोक अरोड़ा, आशीष अरोड़ा, यतिन आनंद, वंश बजाज, नीलू सचदंवा और कपिल सचदेवा ने किया। रोजाना चौकी के दौरान अटूट भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि बृज गुप्ता और मेयर रेनू बाला गुप्ता राजीव नागपाल, हरीश भूटानी, श्याम बत्रा, सुशील अरोड़ा, कुलभूषण अरोड़ा, वीरेंद्र सचदेवा, वीरेंद्र अरोड़ा, आरती आर्य के साथ अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद
05... अदि शक्ति मां झंडे वाली सेवा समिति की ओर से आयोजित माता की चौकी में दरबार में विराजमान म