जन्मदिन के बाद बेटी को कनाडा ले जाने वाली थी मां
- गत दिवस कैंटर की टक्कर से हुई थी महिला की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। तीन साल की बेटी रानी को जन्मदिन मनाने के बाद मां कनाडा ले जाने वाली थी मगर उससे पहले ही हादसे में मां की जान चली गई। रविवार को बेटी रानी के जन्मदिन पर केक लेकर लौट रही मां की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार को पुर्तगाल से मृतक महिला का पति घर पहुंचेगा।
नीलोखेड़ी निवासी 30 वर्षीय सुप्रिया की तीन साल की बेटी का रविवार को जन्मदिन था। उसने बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए हवेली होटल बुक कराया था। होटल में सभी तैयारियों के बाद सुप्रिया अपनी सहेली लीजा के साथ स्कूटी पर केक लेकर लौट रही थी। जैसे ही वह जीटी रोड तरावड़ी के पास पहुंची पीछे से तेज गति से आ रहे कैंटर चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे मां सड़क पर जा गिरी और कैंटर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया और उसकी मौत हो गई।