फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मां ने बेटे को मारा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। असंध थाना क्षेत्र के एक गांव में मां ने बेटे के हाथ पर चाकू मार दिया। इसके बाद अन्य लोगों के साथ मिलकर पति पर भी हमला कर मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महिला के पति ने बताया कि उसकी शादी 2009 में हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। 10 अगस्त 2023 को अपने किसी काम से वह करनाल गया था। दोपहर को वह घर आया तो उसकी पत्नी बच्चों को पीट रही थी। उसने बेटे की बाजू पर चाकू मारा हुआ था। उसे देखकर उसकी पत्नी घर से भाग गई। इसके बाद वह तीन महिलाओं व एक व्यक्ति को साथ लाई और घर के बाहर पत्थर मारने लगी।
घर के बाहर लगे सीसीटीवी में यह पूरी घटना कैद हो गई। इसके बाद उसने डायल 112 को फोन किया तो पुलिस उसके घर के बाहर आई तब वह अपने बच्चों के साथ घर से बाहर निकला तो पुलिस कर्मी ने बताया कि आपकी गाड़ी में भी तोड़ फोड़ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें