फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मूनक में घर के बाहर मिले बच्चे की मां है नाबालिग, पॉक्सो में प्राथमिकी

विज्ञापन
घर के बाहर नवजात मिलने के बाद मौजूद लोग आर्काइव
विज्ञापन
करनाल। मूनक क्षेत्र में घर के बाहर मिले नवजात की मां की पहचान हो गई है। 24 सितंबर को नवजात मिला था। पुलिस और बाल कल्याण समिति की जांच में पता चला कि नवजात की मां अस्पताल में भर्ती है और उसकी उम्र 18 वर्ष से कम है। समिति की सदस्य अस्पताल पहुंची और बयान लिए।
विज्ञापन

वीरवार की सुबह मूनक क्षेत्र में एक घर के बाहर सीढ़ियों के पास नवजात मिला था। किशोरी के बयान के आधार पर मूनक थाना पुलिस ने 25 सितंबर को राहुल नामक युवक के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम की धारा 4 और 6 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। थाना मूनक प्रभारी शीशपाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें