फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जागरण में मां भगवती का किया गुणगान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निगदू। श्री शनि धाम मंदिर में मंदिर कमेटी की ओर से जनकल्याण के लिए मां भगवती का जागरण किया गया। पंडित हरिओम शर्मा ने मुख्य यजमान की भूमिका निभाई, रणबीर राणा और देवी सिंह राणा निगदू ने पूजा करवाई। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण, हनुमान और भगवान शिव की झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविन्द शर्मा मौजूद रहे। श्रीशनि धाम मन्दिर कमेटी के प्रधान डॉ. कप्तान गुप्ता ने जागरण में पहुंचने पर सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। हरियाणी कलाकार पद्मश्री महावीर गुड्डू ने मां के भजनों के माध्यम से हरियाणा की संस्कृति की याद दिलाई। हिन्दी और पंजाबी कलाकार लखबीर सिंह, सुशील ठाकुर, विशि अरोड़ा व रजनी सरगम ने मां भगवती का गुणणान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भक्तों के लिए लंगर भी लगाया गया। जागरण दौरान आए सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में तरुण बंसल, निदेशक ओम प्रकाश सराफ एंड सन्स करनाल, महिन्द्र मैहला समाजसेवी दिल्ली-माजरा रोडान, कर्म सिंह जाम्बा, चेयरमैन बोहला गोशाला, बलदेव राज छाबड़ा, उधोगपति निगदू और निगदू भाजपा मंडलध्यक्ष चौ.राजपाल नम्बरदार रहे। इस मौके पर गोशाला के संचालक स्वामी कृष्णानंदपुरी भी मौजूद रहे। निगदू के सरपंच अर्शदीप सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें