फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घर से निकले मां-बेटा लापता, गहने और नकदी भी गायब

Thu, 20 Nov 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। चंद्राव गांव से एक महिला अपने बेटे के साथ घर से निकली लेकिन वापस नहीं लौटी। महिला के पति ने जांच की तो घर से गहने और नकदी भी गायब है। इंद्री थाना पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। चंद्राव गांव के व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे उनकी पत्नी 13 वर्षीय बेटे के साथ घर से जैनपुर जलेबी पुल की तरफ जाने के लिए निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं आई। उनके घर से 200 ग्राम के चांदी के कड़े, 250 ग्राम की पायल, करीब डेढ़ तोले का सोने का मंगलसूत्र और 25 हजार रुपये भी गायब हैं। गांव के दो युवकों को पत्नी के बारे में जानकारी है लेकिन वे दोनों कुछ भी नहीं बताते। पति ने पुलिस से पत्नी और बेटे की तलाश कराने व आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जांच अधिकारी धर्मेंद्र ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें