फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मां और दादी से उद्घाटन करवा दिया मदर्स डे का तोहफा

विज्ञापन
 राज सौल्यूशन का उद्घाटन करती राजरानी भाटिया । प्रवक्ता
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मदर्स डे पर बेटे एवं पोते ने अपनी दादी और मां से अपने संस्थान का उद्घाटन कर उन्हें एक नया तोहफा दिया। आम तौर पर समाज में अपने संस्थान का उद्घाटन मंत्री मेयर, विधायक या किसी बड़े अधिकारी, या उद्योगपति से करवाने की परंपरा हैं। वहीं आज समाजसेवी और उद्योगपति राजेश भाटिया ने अपने बेटे सुशांत भाटिया के व्यवसायिक संस्थान का उद्घाटन अपनी मां राजरानी भाटिया और अपनी पत्नी अर्थात बेटे की मां आरती के हाथों से करवाकर उन्हें मदर्स डे का उपहार दिया। दोनों माताओं ने इस संस्थान की शुरूआत पर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर सुबह यज्ञ किया गया। सुशांत भाटिया और राजेश भाटिया ने बताया कि उनके संस्थान में एक छत के नीचे बैंकिंग, हर प्रकार के बीमा के साथ वित्तीय प्रबंधन से जुड़ी हुई सेवाएं मुहैया करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें