फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मां-बेटी को स्कूटी सवार युवती ने टक्कर मार किया जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। घर के बाहर सड़क पार कर रही मां-बेटी को स्कूटी सवार युवती ने टक्कर मार दी। आरोपी युवती टक्कर मारने के बाद स्कूटी छोड़कर फरार हो गई। टक्कर लगने से बुजुर्ग महिला का पैर फ्रैक्चर हो गया। सदर बाजार निवासी पूनम तलवार ने शहर थाना पुलिस को बताया कि 26 मार्च को वह परिवार के साथ घर के बाहर अपनी बेटी प्रीति तलवार के साथ सड़क के दूसरी तरफ खड़े थे। सड़क पार करते समय उन्होंने देखा कि एक युवती स्कूटी चलाती आ रही है।
विज्ञापन

उसी दौरान उसकी बेटी प्रीति ने युवती को रुकने का इशारा किया लेकिन युवती ने न तो स्कूटी रोकी न स्कूटी की गति कम की और देखते ही टक्कर मार दी। जिस कारण उसकी बांये पैर में गंभीर चोटें आईं हैं और बाईं टांग में फ्रैक्चर आ गया है। लोगों ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें