फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अमेरिका भेजने के बहाने 20 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। एक युवक से अमेरिका भेजने के नाम पर 20 लाख रुपये ले लिए मगर आरोपियों ने उसे इजिप्ट भेज दिया। जहां 40 दिन रहने के बाद युवक को परिजनों ने किसी तरह वापस बुलाया। सोनीपत जिले के बिचपड़ी गांव निवासी रमेश ने सेक्टर-32-33 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पानीपत के कालखां गांव निवासी जगबीर सिंह से उनकी जान पहचान है। जगबीर ने बताया कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। जिसके बाद उसने अपने भतीजे साहिल को अमेरिका भेजने की इच्छा जताई।
विज्ञापन

बातचीत के दौरान 36 लाख रुपये में उनके भतीजे को अमेरिका भेजने का सौदा हुआ। उन्होंने मार्च 2023 को करनाल के आरके पुरम स्थित कार्यालय में जगबीर को उसके साथी जोगिंद्र व जगदीश के सामने 15 लाख रुपये व भतीजे के सभी दस्तावेज दिए। इसके बाद पांच लाख रुपये और दिए गए। जिसके बाद आरोपियों ने उसके भतीजे साहिल को अमेरिका के बजाय इजिप्ट भेज दिया। जहां पर उसका भतीजा करीब 40 दिन तक रहा। जिसके बाद उसे अपने खर्च पर वापस बुलाया। अब रुपये वापस मांगने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें